जहानाबादः छेड़खानी का विरोध करने पर मां - बेटी को पीटकर किया घायल मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी अंतर्गत नजरू विगहा गांव में शनिवार की शाम एक युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और उसकी मां को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। घायल सोनी कुमारी और उनकी मां सरोजा देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। अधिक चोट रहने की वजह से दोनों मां - बेटी को पटना रेफर किया गया है। घटना का कारण पूर्व से जुड़ा विवाद भी बताया जा रहा है।