नवादा जिले के रूपो क्षेत्र के पांडेय गंगौट पंचायत के चरौल गांव में 6/2/2023 की देर शाम घर आए एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक अमरदीप साव मनसागर गांव के निवासी बताए गए हैं। उनका छड़_सीमेंट का कारोबार था।
बताया जाता है कि अमरदीप साव चरौल गांव निवासी कुंदन सिंह के यहां पहुंचे थे। आरोप है कि कुंदन सिंह का भतीजा छोटू सिंह ने व्यवसायी को गोली मार दी।
घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कोई पुरानी रंजिश तो कोई बकाया का तगादा को लेकर विवाद घटना की वजह बता रहे हैं। परिजनों का बयान अबतक सामने नहीं आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।