![]() |
मृतक के रोते बिलखते परीजन |
नवादा: बिहार के नवादा जिले में रूपौ थाना के बेनीपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव से रविवार आज दिनांक 5/03/2023 को एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान रूपौ थाना क्षेत्र के मनसागर गांव निवासी सनी कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सनी शादी समारोह में मंडप सजाने का काम करता था इसलिए मंडप सजाने गया हुआ था। सुबह में सूचना मिली कि युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर रखा है
युवक को चार गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है। बताया गया है कि नवादा जिले में बेनीपुर का इलाका पहले से ही इस तरह की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया है । आज दिनांक 5/03/2023 को सुबह-सुबह हत्या की घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जोर सोर से छापामारी अभियान चला रही है।