Type Here to Get Search Results !

Comments

Comments

बेतिया (पश्चिम चंपारण), बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक जीजा अपनी साली को ही बहला फुसला कर भगा ले गया।

S Bihar News 12:-
बेतिया (पश्चिम चंपारण),  बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक जीजा अपनी साली को  ही बहला फुसला कर भगा ले  गया। 
लड़की के परिवार ने अपनी समाज में इज्जत के चलते  पहले खोजबीन की और आपस में मामला निपटाने  का प्रयास किया। हालांकि, जब मामला नहीं निपटा  तो थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने 22 दिन बाद अगवा लड़की  को बरामद किया है।
बानुछापर ओपी के एक गांव से पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर  जीजा अपनी साली को लेकर भाग   गया है। घटना बीते एक 1/4/2023  की है। अगवा लड़की (19 वर्ष) की है | सास ने अपने दमाद अरमान आलम (28 वर्ष) पर शादी के लिए अपनी (19 वर्ष ) छोटी बेटी का अपहरण  का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में मुख्य आरोपित दामाद और उसके पिता (1)भोला मियां,



























(2) अफसाना खातून, (3)  इरफान आलम को नामजद किया गया था। आरोप है कि बीते एक अप्रैल को मुख्य आरोपित दामाद अपने ससुराल आ कर अपने  सास को बताया कि उनकी बड़ी बेटी की तबीयत बहुत  खराब है। उसकी सेवा और बच्चों की देखभाल करने के लिए उसने अपनी छोटी बहन को घर बुलाया है। इसपर मां ने छोटी बेटी को दामाद के साथ बड़ी बेटी के घर भेज दिया। शाम में मां जब अपनी बड़ी बेटी से  फोन की तो पता चला कि दामाद  लड़की को लेकर घर  नहीं पहुंचा  है। इसके बाद परिवार दोनों की खोज-बीन  में लग गया।
चार दिन पहले अपह्रत लड़की को आरोपित जीजा अरमान आलम के घर मझौलिया के जौकटिया गांव से बरामद किया गया है। आरोपित जीजा और उसके परिजनों फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कराने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। कोर्ट के निर्देशानुसार अग्रेतर कार्रवाई होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.