Type Here to Get Search Results !

Comments

Comments

बिहार भागलपुर जिले के रसलपुर में सजी सवरी दुल्हन ने किया शादी से इंकार

S Bihar News 12:-
बिहार  भागलपुर जिले  के रसलपुर में जय माला के वक्त  सजी-संवरी दुल्हन के रूप में  लड़की ने लोगों के सामने मजबूती से अपनी बात कही और शादी करने से इंकार कर दिया

बिहार  भागलपुर जिले  के रसलपुर में जय माला के वक्त  सजी-संवरी दुल्हन के रूप में  लड़की ने लोगों के सामने मजबूती से अपनी बात कही और शादी करने से इंकार कर 
 लड़की ने अपने आप  को सख्त बनाते हुए कहा की  हम-उम्र  दुल्हे के बदले अधिक उम्र और काले रंग के युवक को देखकर शादी करने से इंकार कर दिया. जयमाला स्टेज पर  पर शादी की रस्म का वीडियो बना रहा था।  लोगों ने  यह देखा कि लड़की ने लड़के को गले मे माला पहनाने से इंकार कर रही है  |   स्टेज पर दुल्हन अपने होने वाले  दुल्हा  को देख कर परेशान  हो जाती है और शादी करने से  इंकार कर देती है. जब लोगों ने दुल्हन से पूछा  कि वो ये शादी क्यों नहीं करना चाहती है, तो दुल्हन ने दूल्हे का अधिक उम्र होना और रंग में काला होना बता देती है.
दुल्हन से माता- पिता सहित सभी रिश्तेदार दुल्हा  को माला पहनाने के लिए कहते रहे.लेकिन दुल्हन ने 'एक भी नहीं मानी। सारी परिवार हाथ जोड़कर विनती की, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अटल रही  और वह शादी से इंकार करते हुए जयमाला स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गयी. इस दौरान लड़के के पिता ने भी लड़की को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी.मामला कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. विनोद मंडल की बेटी किट्टू कुमारी की शादी धनौरा के रहनेवाले डॉ वीरेंद्र सिंह के बेटे निलेश कुमार सिंह से होनी थी. जयमाला के स्टेज पर खुले मंच से दुल्हन किट्टू कुमारी ने वर के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इंकार कर दिया. बोली, इस लड़के से शादी नहीं करूंगी. घंटों मान-मनौवल के बाद बिना दुल्हन को साथ लिये दूल्हे के साथ बराती वापस लौट गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.