बिहार न्यूज़ : बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों मे रक्षाबंधन की छुट्टी हटा दी है। इसके साथ ही दीपावली, दुर्गा पूजा के अलावा बिहार के महापर्व छठ पर भी छुट्टी की कमी की गई है। सितंबर से दिसंबर तक 12 छुट्टियों रद कर दी गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो : S BIHAR NEWS 12
बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार ने एक फैसले के तहत इस वर्ष सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी विद्यालय की छुट्टियों को संशोधित किया है। शिक्षा विभाग के सचिव केके पाठक के आने के बाद सरकारी विद्यालयों के बच्चों पर सीधा असर डालने वाला यह पहला फैसला है। इसका पहला असर है कि रक्षा बंधन पर भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा। इसके साथ ही दीपावली, दशहरा, और लोक आस्था के महापर्व छठ की छुट्टियां भी काटी गई हैं। अगस्त से दिसंबर तक की 23 छुट्टियों में से 12 छुट्टियों को खत्म कर दिया गया है। विभाग ने विद्यालयों में 220 कार्य दिवसों के पूरा नहीं होने के कारण बच्चों पर पड़ रहे प्रभाव को इस फैसले का कारण बताया है।
प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक में 31 अगस्त को राखी के दिन छुट्टी नहीं रहेगा। दुर्गापूजा में 6 दिनों की छुट्टी रहती थी, इसे अब 2 दिन कर दिया गया है। रविवार को जोड़कर यह तीन दिन होगा। बिहार के महापर्व की तैयारियों दीपावली से छठ तक लगातार छुट्टी रहती है। इस बार 13 नवंबर से 21 नवंबर तक कुल 9 दिनों की छुट्टी दिख रही थी, लेकिन अब इनकी संख्या 4 हो गई है। दीपावली के दिन 12 नवंबर को छुट्टी रहेगी। फिर 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा व गोवर्धन पूजा के दिन। इसके बाद 19 और 20 नवंबर को छठ का अवकाश रहेगा।
राज्य सरकार के ताजा आदेश के तहत चेहल्लुम पर 6 सितंबर, मोहम्मद साहब से जन्मदिन और अनंत चतुर्दशी पर 28 सितंबर, महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर और क्रिसमस डे पर 25 दिसंबर को मिलने वाली छुट्टी अप्रभावित रही है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालयों में कम-से-कम 200 दिन, माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन का कार्य दिवस जरूरी है। परीक्षा, चुनाव, त्योहार, भीषण गर्मी, भीषण ठंड, बाढ़ आदि के कारण विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके साथ ही पर्व के मौके पर विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में भी एकरूपता नहीं है। इसलिए वर्ष 2023 के शेष छुट्टियों में यह बदलाव किया गया है।