जमुई के सिकंदरा से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और युवक की मौके पर मौत हो गई ।
S BIHAR NEWS 12जमुई के सिकंदरा से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और युवक की मौके पर मौत हो गई ।
घायल युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।बिहार के जमुई जिला के सिकंदरा से अपने घर नीम नवादा लौट रहे बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचलकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह दुर्घटना शुक्रवार दिनांक 11/8/2023 की रात जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के खरगोड़ पुतेरिया के पास हुई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नीम नवादा गांव निवासी कैलाश महतो के बेटे शंभू कुमार (25) के रूप में की गई है।जानकारी के मुताबिक, शंभू कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने निजी काम को लेकर बाइक से सिकंदरा थाना क्षेत्र के कृपारामडीह गांव गया था। वहां से रात में वह अपने घर नीम नवादा लौट रहा था। तभी जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के खरगोड़ पुतेरिया के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि शंभू कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। इधर, घटना की जानकारी के बाद मृतक के पिता कैलाश महतो और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक को देखते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।
इधर, घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।