Type Here to Get Search Results !

Comments

Comments

बिहार के जहानाबाद जिले में कडौना ओपी क्षेत्र के चमन बीघा गांव में दो पक्षों के विच विवाद हो गया।

S Bihar News 12
बिहार के जहानाबाद जिले में कडौना ओपी क्षेत्र के चमन बीघा गांव में दो पक्षों के विच विवाद हो गया। 

गाड़ी चलाने के वजह से जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान  पांच लोग घायल हो गए हैं।घायल व्यक्ति सुबोध कुमार ने बताया कि हम लोग सभी परिवार अपने घर में थे। तभी उन लोगों ने 10 से 12 की संख्या में ईंट-पत्थर लेकर घर पर पहुंचकर हम लोग पर हमला कर दिया। इसमें सुबोध कुमार, विनोद कुमार, रागिनी कुमारी, 

मुनचुन कुमार, विक्रम कुमार सभी लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।बताया जाता है कि बिते कई महीनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। बुधवार दिनांक 9/8/2023 को अचानक उन लोगों द्वारा ईंट-पत्थर से शुबोध कुमार के घर पर हमला कर दिया और सभी लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है। घायल व्यक्ति का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.