Type Here to Get Search Results !

Comments

Comments

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश प्रसाद सिंह जी के द्वारा आदरणीय राहुल गांधी जी

S Bihar News 12
Reported By : R.K Sinha
Edited By: Shivam Sinha 
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश प्रसाद सिंह जी के द्वारा आदरणीय राहुल गांधी जी का सन्देश जन जन तक पहुंचाने केलिए बिहार प्रदेश में 5 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा बांका के मंदार पर्वत से सुरु किया, और
आज दिनांक 9जनवरी को भागलपुर जिला में प्रवेश किया।
यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही है।
इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।
यह आमंत्रण है, सभी भारतीयों को, आईए साथ मिलकर चलें। भारत हम सबका है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हम सबकी है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.