Type Here to Get Search Results !

Comments

Comments

बिहार : नालंदा - एक पत्नी दो पति और तीन बच्चे का जानिए पूरा मामला

S Bihar News 12:-
नालंदा: बिहार के नालंदा में   
 एक पत्नी दो पति का अजब मामला सामने आया, जिसमें एक महिला को दो युवकों ने अपनी पत्नी होने का दावा किया। जिस महिला को लेकर
 ये पूरा हाई  ड्राजांचकदेखने को मिला वो तीन बच्चों की मां है। दोनों ही युवक इस महिला को अपनी पत्नी बता रहे हैं। हालांकि, महिला एक को अपना पति बता रही है। ये पूरा घटना परबलपुर थाना इलाके के संतनगर मोहल्ले में 05/02/2023 को अचानक सामने आया।
दो मर्द  कर रहे एक ही महिला के पति होने का दावा
बताया जा रहा कि संतनगर मोहल्ले में रविवार को एक
महिला और दो मर्दो  के बीच अचानक ही शोर-शराबा शुरू हुआ। उनकी तेज आवाज में बातचीत को सुनकर बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। इस बीच खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने इन तीनों के विवाद को समझने और सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, मामला सुधरने के बजाय और बिगडता दिखा। ऐसे में पुलिस ने महिला और दोनों मर्दो  को लेकर थाना पहुंची और जांच में जुट गई।
थाने में भी तीनों खूब ड्रामा करते दिखे
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला,   दूसरा पति धीरेंद्र कुमार की पत्नी बनकर किराये के एक मकान में रहती थी। ढिबरीपर गांव निवासी 
 पहला पति बबलू कुमार महिला के घर आया, जहां उसने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद महिला को अपनी पत्नी बताते हुए वो हंगामा करने लगा। वह आरोप लगा रहा कि महिला उसकी पत्नी है, उन दोनों के तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद भी चंडी के कोरू बिगहा निवासी युवक भी उसे अपनी पत्नी बता रहा। उनकी कहानी सुन मोहल्ले के लोग सन्न रह गए।
8 साल पहले शादी, 3 बच्चे होने का पहले पति बबलू ने किया दावा पहला पति बबलू ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी इस महिला से हुई थी। एक साल पहले वो उसे बिना तलाक दिए तीन बच्चों को छोड़ घर से भाग गई। उसे जब पता चला कि पत्नी संतनगर में किसी के साथ रह रही है तो यहां पहुंचा। वह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता है। जिसका विरोध महिला का प्रेमी कर रहा है।
जिस शख्स के साथ अभी रह रही महिला जानिए उसने क्या कहा
हंगामा बढ़ने पर पुलिस तीनों को थाने ले गई। वहीं इस मामले में शामिल तीसरे शख्स  दूसरा पति धीरेंद्र कुमार ने कहा कि उसने महिला के साथ प्रेम विवाह किया है। उसने ये भी बताया कि युवती शादीशुदा थी ये बात उसे नहीं पता थी। फिलहाल थाने में पूरा केस पहुंचने के बाद पुलिस टीम इसे सुलझाने की कवायद में जुटी हुई है।
महिला का पहले पति संग जाने से इनकार, तो थाने पहुंचा मामला
महिला लगातार दूसरा पति धीरेंद्र को ही अपना पति बता रही है। हालांकि, पहला पति बबलू चाहता है कि उसकी पत्नी वापस लौट आए। वो अपने तीनों बच्चों को अपना ले। अब थानाध्यक्ष ने तीनों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, पुलिस टीम मामले की जांच कर रही, इन्वेस्टिगेशन
 जांच पड़ताल के बाद  कानून के मुताबिक ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.