बिहार -पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के किला हाउस में शुक्रवार 21/4/2023 की रात चर्चित व्यवसायी नितिन जालान ने गले मे फांसी लगाकर कर जान दे दी। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। नितिन को लोगो ने एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुआ है। खबर लिखे जाने तक स्वजन ने बयान दर्ज नहीं कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि नितिन जालान पिता स्व. श्याम मनोहर जालान के इकलौते पुत्र थे। उनके 2 लडका हैं। देर शाम तक उनके कमरे का दरवाजा बंद था। इसके बाद स्वजन ने पिछले दरवाजे से झांक कर देखा तो उनका शव पंखे की खूंटी से झूलता मिला। इसके बाद स्वजन दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुए और आनन-फानन में उन्हें पहाड़ी इलाके के नजदीक एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां नितिन को मृत घोषित किया गया।
उनकी पत्नी का नाम प्रिति जालान है। नितिन की दो बहनें भी हैं। करीबेबी लोगों की मानें तो आत्महत्या से पूर्व उन्होंने बेटी से बात की थी। वह बाहर रहकर पढ़ाई करती है। उसी ने घरवालों को जानकारी दी कि पापा कमरे में बंद हैं। इसके बाद घरवाले नितिन के कमरे के पास पहुंचे। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्वजनों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।