कहुआरा गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महाशिवरात्री
![]() |
कहुआरा लाला टोली का शिव मंदिर |
शिवालय में विशेष पूजा और रुद्राभिषेक
लाला टोली स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना में जुट गए। स्थानीय पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया, जिसमें दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश की गई। भक्तों ने शिव मंत्रों का जाप किया और शिव चालीसा का पाठ कर पुण्य लाभ कमाया।
महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर कहुआरा गांव में ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्राम वासी भक्तिरस में डूबे रहे। स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
रात्रि में भक्ति संगीत की धुनों पर झूमे श्रद्धालु
रात्रि मे भजन-कीर्तन और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया गया। स्थानीय गायक मंडलियों और कलाकारों ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। "ओम नमः शिवाय" और "भोले के भक्तों की टोली" जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, भक्तिमय माहौल
इस महाशिवरात्रि पर कहुआरा गांव में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। गांव के लोग, कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।
शिवभक्ति और आस्था का महापर्व
महाशिवरात्रि को शिव-पार्वती विवाह के रूप में मनाया जाता है और इस दिन भगवान शिव का पूजन-अर्चन करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। भक्त इस अवसर पर व्रत रखते हैं और रात्रि भर शिवनाम का स्मरण कर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं।
S BIHAR NEWS 12 की ओर से सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
भोलेनाथ आप सभी पर कृपा बनाए रखें, "हर-हर महादेव!"