Type Here to Get Search Results !

Comments

Comments

नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

 नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

नवादा। आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को नवादा जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में महात्मा गांधी की 157वीं एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष श्री सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह के निर्देश पर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बंगाली पासवान, प्रतिनिधि, बिहार प्रदेश कांग्रेस ने की। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

गांधी-शास्त्री की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक – एजाज अली मुन्ना

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री एवं नवादा विधानसभा के भावी उम्मीदवार एजाज अली मुन्ना ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन त्याग, सत्य और अहिंसा पर आधारित था। उन्होंने भेदभाव को मिटाने और देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। 2 अक्टूबर का दिन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वे महात्मा गांधी के विचारों से गहराई से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए और जेल भी गए। स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देशवासियों को एकजुट करते हुए "जय जवान, जय किसान" का नारा दिया, जो आज भी हर भारतीय के दिलों में गूंजता है।

नेताओं ने रखा विचार, झलका उत्साह

कार्यक्रम के दौरान जागेश्वर पासवान, मनीष कुमार (अध्यक्ष, इंतक्स सेल), समा प्रवीन (अध्यक्ष, महिला सेल), शैलेन्द्र कुमार, गायत्री देवी (पूर्व प्रत्याशी, राजौली), अजित कुमार, गौतम कुमार (अध्यक्ष, पंचायती राज संगठन), राकेश पासवान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आज की पीढ़ी को गांधी और शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। गांधीजी के सत्य-अहिंसा और शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन से हमें समाज और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

अध्यक्ष सतीश कुमार का संदेश

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंतन सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी और शास्त्री जी के दिखाए रास्ते पर चलकर देश में भाईचारा, शांति और समानता बनाए रखने का संकल्प लें। यही दोनों महान नेताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.