Type Here to Get Search Results !

Comments

Comments

नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नवादा, 09 दिसंबर 2025 — नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय, वीआईपी कॉलोनी में आज जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटकर शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश कुमार ने सोनिया गांधी की जीवनी और उनके राजनीतिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति और त्याग की प्रतिमूर्ति दूसरी महिला नेता नहीं हुई। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या जैसे कठिन और दर्दनाक दौर से गुजरने के बावजूद सोनिया गांधी ने कभी देश और कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता नहीं छोड़ी।

जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला तो विपक्ष की तीखी आलोचना और राजनीति के बदलते माहौल को देखते हुए उन्होंने साहसिक निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया तथा डॉ. मनमोहन सिंह को देश की बागडोर सौंपी। यह उनके बड़े दिल, त्याग और लोकतांत्रिक भावना का अद्भुत उदाहरण है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने नैतिकता का परिचय देते हुए स्वयं लोकसभा से इस्तीफा दिया और पुनः चुनाव में उतरीं, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। यह उनके लोकप्रिय नेतृत्व और जनता के प्रेम का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें जागेश्वर पासवान, अरुण कुमार, एजाज अली मुन्ना, जमाल हैदर, मनोज यादव, मो. सुल्तान अंसारी, साकिर खान (अध्यक्ष मेसकौर), प्रवीण कुमार, मुकेश (SC-ST अध्यक्ष), अशोक कुमार, अरुण कुमार, सुरेश प्रसाद, अरुण यादव, राकेश पासवान, रौशन कुमार, राजेश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

— सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.